हल्द्वानी: ज्योलिकोट से गो वंशीय मवेशी के मास को लेकर टवेरा कार से हल्द्वानी की ओर आने की सूचना से शुक्रवार तड़के पुलिस में हड़कंप मच गया। इसके बाद पीछे लगी पुलिस ने कार को बनभूलपुरा क्षेत्र में पकड़ लिया। कार में मांस के टुकड़े बरामद हुए हैं। अलबत्ता कार चालक व सवार लोग फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने कार को लावारिस दिखाकर कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे ज्योलीकोट के लोगों ने एक संदिग्ध कार देखी। कार में गो वंशीय मवेशी का मांस होने के शक में लोगों ने कार पर पथराव किया, इससे उसके शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद चालक ने कार हल्द्वानी की ओर भगा दी। सूचना पर पुलिस ने काठगोदाम में घेराबंदी कर कार रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। इस पर पुलिस की कई टीमें कार के पीछे लग गयी। बताते हैं कि कार तिकोनिया होते हुए बनभूलपुरा क्षेत्र में चली गयी। पीछे पड़ी पुलिस ने करीब साढ़े चार बजे लाइन नंबर 17 से कार को बरामद कर लिया। इसके बाद कार को कब्जे में लेकर चौकी ले आया गया। जबकि कार चालक व सवार लोग फरार होने में कामयाब रहे। कार में मांस के टुकड़े भी मिले हैं। कोतवाल पीके शाह ने बताया कि कार स्वामी का पता लगाया जा रहा है। कार को लावारिस में दाखिल किया गया है।

No comments:
Post a Comment