देहरादून: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब दून अस्पताल में स्पष्ट नजर आने लगा है। बुधवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने इमरजेंसी में भी सेवाएं नहीं दी। इस कारण दिनभर मरीज व स्टॉफ को परेशान रहे।
दरअसल दून अस्पताल में वार्ड ब्वाय ही अधिकांशत: मरीजों की देखभाल का काम करते हैं, लेकिन इनके काम नहीं करने के कारण वार्डो में मरीज व तीमारदारों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बुधवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने इमरजेंसी में भी सेवाएं देना बंद कर दिया। ऐसे में मरीज लेकर आए तीमारदारों को तो परेशानियों से दो चार होना ही पड़ा, साथ ही डॉक्टर और स्टॉफ को वार्ड ब्वॉय न होने की स्थिति में यह मोर्चा भी संभालना पड़ा। दूसरी तरफ, अस्पताल प्रशासन की ओर से हड़ताल के मद्देनजर कोई खास वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। ईएमओ डॉ. राहुल जोशी के मुताबिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नहीं होने की स्थिति में उनके कार्यो का बोझ डॉक्टर व अन्य स्टॉफ पर आ गया है।

No comments:
Post a Comment