For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

संस्कृत विवि में सीखिए बुद्ध की भाषा

हरिद्वार: उत्तराखंड संस्कृत विवि में आगामी सत्र से बुद्ध और अशोक महान के 'काल' में प्रचलित पाली भाषा सीखने का मौका मिल सकेगा। विवि में पीजी डिप्लोमा इन पाली और बौद्धिज्म शुरू किया जा रहा है। आगामी सत्र से विवि में कई नए कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं।
उत्तराखंड संस्कृत विवि में आगामी सत्र से कई नए पाठ्यक्रम शुरु होने जा रहे हैं। इनमें सबसे अहम है पीजी डिप्लोमा इन पाली और बौद्धिज्म। बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए अशोक के शिलालेख या तो दुर्लभ पत्र मिलते हैं वह सभी पाली भाषा में लिखे होते हैं। ऐसे में उस भाषा को जानने वालों की बेहद कमी होती है। उसी कमी को पूरा करने के लिए संस्कृत विवि में पीजी डिप्लोमा इन पाली व बौद्धिज्म शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा संस्कृत पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, भाषा एवं अनुवाद में डिप्लोमा, संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी में क्रिएटिव राइटिंग का डिप्लोमा भी विवि में आगामी सत्र से शुरू हो जाएंगे।

No comments:

Post a Comment