बागेश्वर: उत्तराखंड क्रांति दल के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश परिहार ने कहा कि प्रदेश की जनता के हितों के लिए एक बार फिर नए सिरे से संघर्ष करेगा। इसके लिए वह करो या मरो के तहत आंदोलन करेगा। आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार हावी है और भ्रष्टाचार में बागेश्वर जिला प्रथम स्थान पर है।
यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री परिहार ने कहा कि भाजपा के मंत्री व विधायक जनपद में ईमानदार अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने दे रहे हैं प्रदेश के सबसे अधिक भ्रष्टाचारी अधिकारियों को चुन-चुनकर बागेश्वर भेजा जा रहा है। कांग्रेस भी विपक्ष की सशक्त भूमिका नहीं निभा पा रही है। बताया कि 2 जुलाई से कौसानी में दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसके बाद जनता के मुद्दों पर प्रत्येक जिले में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 24 जुलाई को उक्रांद के स्थापना दिवस पर अधिवेशन आयोजित किया जाएगा जिसमें जनता के हितों के लिए आंदोलन करने की नीति तय की जाएगी। कहा कि पहाड़ में जंगली जानवरों से आम आदमी परेशान है परंतु सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है जिस पर उक्रांद संघर्ष करेगा। गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह जनता की भावनाओं से जुड़ा है जिस पर उक्रांद संघर्ष करता रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन पाठक, जिलाध्यक्ष हेम पंत, एडवोकेट घनश्याम जोशी व मनोज जोशी, हीरा बल्लभ भट्ट, मोहन बिष्ट आदि थे।

No comments:
Post a Comment