For advertisement contact-09319700701

Wednesday, June 8, 2011

मलबा आने से दो घंटे बाधित रहा गंगोत्री राजमार्ग

उत्तरकाशी : मंगलवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश से गंगोत्री राजमार्ग नालूपानी में करीब दो घंटे बंद रहा। वहीं ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा।
मंगलवार को सुबह से साफ मौसम ने दोपहर बाद अचानक करवट बदली। दोपहर बाद ही जिला मुख्यालय समेत तमाम क्षेत्रों में भारी बारिश हुई जिससे धरासू के निकट नालूपानी में दोपहर साढ़े तीन बजे मलबा आने से गंगोत्री राजमार्ग बंद हो गया। सूचना मिलते ही बीआरओ के जेसीबी मलबा हटाने के लिए नालूपानी पहुंच गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद राजमार्ग को आवाजाही के लिए खोला जा सका। वहीं बारिश के साथ गिरे ओलों ने भी रैथल, बारसू, हुर्री, सांलग, डुण्डा, धनारी, बडकोट, खरादी, नौंगांव, पुरोला में फलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचाया।

No comments:

Post a Comment