रुड़की: पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल सेनि भुवनचंद्र खंडूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड ऋषि-मुनियों की तपोस्थली रही है। यहां पर कालांतर में अनेक देवात्माओं ने जन्म लेकर व्यक्तियों के आध्यात्मिक एवं धार्मिक आस्थाओं में मार्ग को प्रशस्त किया है।
बुधवार को श्री खंडूड़ी बीएसएम इंटर कॉलेज में सिद्धेश्वर बाबा कामराज के परम सिद्धि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. दिवाकर शर्मा की ओर से लिखित पुस्तक 'शक्तिकल्प' का विमोचन किया गया। शक्तिकल्प पुस्तक के बारे में डॉ. दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुस्तक में ज्योतिष एवं तंत्र के साथ-साथ प्रकृति जीवों के प्रति प्रेमसद्भावना के साथ ही तंत्र में भ्रामक वस्तुओं की जानकारी वास्तु एवं गृह दोष निवारण में पेड़ पौधों का महत्व, वास्तुशास्त्र में वृक्ष भेद, वायुमार्ग, षटकर्मो में शिवलिंग की विविध क्रिया प्रयोगों को वर्णित किया गया है। परमसिद्धि दिवस समारोह का शुभारंभ कर्नाटक से आयी नाट्य भारती नृत्यशाला की वनमाला कुलकर्णी की 13 सदस्यों की टीम के भरतनाट्यम कार्यक्रम से हुई। इस मौके पर मनोहरलाल शर्मा एडवोकेट, शहर विधायक सुरेश चंद जैन, प्रियंका शर्मा, पंडित देवकीनंदन शर्मा, एसडीएम हरिशचंद कांडपाल, महंत हरबंसलाल बंशी, सुभाषिनी देवी, सुधाकर शर्मा, पंडित दिव्यांश शर्मा, पूर्व जिला जज वीके माहेश्वरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री मयंक गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शशिकुमार सैनी ने किया।

No comments:
Post a Comment