For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

समस्याओं का समाधान न होने पर जताया रोष

चम्बा: बांध प्रभावित थौलधार प्रखंड के तिवाड़ गांव के लोगों मांगों निराकरण न होने पर उनमें शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश है। उन्होंने मांगे न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
तिवाड़ गांव के लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नही है। मांगों को लेकर उन्होंने पूर्व में भी आंदोलन किया, पर उन्हें आश्वासन के सिवाय कुछ नही मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि वह टिहरी बांध परियोजना से बेघर हुए हैं, लेकिन बदले में उन्हें न तो रोजगार दिया गया और न अन्य सुविधाएं दी गयी। इतना ही नही कइयों का पूर्ण विस्थापन न होने से आज उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बांध प्रभावित विनोद रावत, योगेन्द्र डोभाल, राजेन्द्र डोभाल आदि का कहना है कि पुनर्वास निदेशालय की ओर से आरएल 835 तक पूर्ण विस्थापन करने व मुआवजे की मांग की गयी थी, पर अभी तक उन्हें कुछ नही मिला। उन्होंने कहा कि उनकी समस्त भूमि टिहरी बांध की झील में समा गयी है। इससे संबधित पत्रावलियां बांध परियोजना में लंबित है जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इसका प्रतिकर उन्हें शीघ्र दिया जाय। इसके अलावा भू-वैज्ञानिकों की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाय। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे पुन: आंदोलन करेंगे।

No comments:

Post a Comment