नैनीताल: कलेक्ट्रेट पुनर्गठन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की बेमियादी हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। कलेक्ट्रेट परिसर में सभा को संबोधित करते हुए कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की चन्द्रकांता खोलिया ने कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक पुनर्गठन की मांग संबंधी शासनादेश जारी नहीं होता आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने शासन की हठधर्मिता पर तीव्र रोष व्यक्त किया। इस दौरान शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर गिरीश पांडे, नितिन जोशी, देवेन्द्र सिंह रावत, चितरंजन रावत, नवीन लोहनी, पूरन तिवारी, जोगा सिंह, लता पांडे, आशा गैलाकोटी, नंदी आर्या आदि मौजूद थीं।

No comments:
Post a Comment