रामनगर: छोई के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई कार से युवती की मौत के बाद लोगों में संयुक्त चिकित्सालय प्रबंधन के खिलाफ खासा रोष व्याप्त है। लोगों ने संयुक्त चिकित्सालय पर युवती के उपचार पर ध्यान न दिये जाने समेत कई आरोप लगाये है।
बता दें कि छोई के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई युवती को जब संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सालय में मौजूद लोगों का आरोप है कि युवती के उपचार में खासा ध्यान नही दिया गया। साथ ही युवती को लगाने के लिए आक्सीजन सिलेंडर खाली मिले। इसके बाद कुछ लोग कहीं से युवती को लगाने के लिए आक्सीजन सिलेंडर लाये। जब तक सिलेंडर युवती को लगाया जाता तब तक युवती ने दम तोड़ दिया। लोगों का आरोप है कि चिकित्सालय की उदासीनता के कारण युवती की जान गई। यदि समय रहते युवती को आक्सीजन दी जाती तो युवती बच सकती थी। लोगों ने कहा कि चिकित्सालय में सुविधाओं का लगातार टोटा बनता जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने मौजूद चिकित्सक पर युवती के उपचार को लेकर भी कई आरोप लगाये।
उधर संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डा. केके जोशी ने आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि युवती को आक्सीजन सिलेंडर की जगह वह मशीन से आक्सीजन दी गई थी। जिसमें खुद ही आक्सीजन बनती है। श्री जोशी ने कहा कि युवती को बचाने का चिकित्सक द्वारा पूरा प्रयास किया गया था लेकिन अथक प्रयासों के बावजूद उसने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।

No comments:
Post a Comment