For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

बेरोजगारों के हितों के साथ हो रही घोर उपेक्षा

रुद्रप्रयाग: अखिल भारतीय नौजवान सभा की बैठक में राज्य सरकार पर बेरोजगारों के हितों के साथ घोर उपेक्षा का आरोप लगाया।
जखोली के विकासखंड मुख्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद युवाओं की भावनाओं को आहत किया गया है। कहा कि प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस ने बारी-बारी से राज किया है। राज्य निर्माण के एक दशक बाद भी प्रदेश में स्पष्ट रोजगार नीति न बनने के कारण युवाओं के सम्मुख रोजगार का संकट हो गया है, जिससे प्रदेश के नौजवान घोर हताश में है। उन्होंने कहा कि सरकारें युवाओं को रोजगार देने के नाम पर अंधाधुंध कॉलेज खुलवाकर प्रशिक्षितों फौज खड़ी कर रही है, लेकिन रोजगार देने के नाम पर कोई इंतजाम सरकार अभी तक नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि पंचायत विकास अधिकारियों की रिक्तियों के लिए मांगे गए आवेदनों पर सरकार चुप्पी साधकर खुली ठगी पर उतारू है। समूह ग सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में मोटी फीस लेकर सरकार गरीब बेरोजगारों को परीक्षा से बाहर करने का षड़यंत्र रच रही है।
बैठक में नौजवान सभा के प्रदेश सचिव दीपक भट्ट, प्रदेश सहसचिव रामरतन पंवार, जिला संयोजक अषढ़ सिंह राणा, प्रदीप धिरवाण, राकेश पंवार समेत कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment