For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

ताल में डूबने से किशोर की मौत

वड्डा (पिथौरागढ़): हुड़कना के निकट नाले में नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़ेगांव निवासी रोबिन सिंह पुत्र मदन सिंह 13 वर्ष अपने साथियों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देखकर साथ के बच्चे वहां से भाग गये और निकट में स्थित सेना के जवानों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर सेना के जवानों ने ताल में जाकर बच्चे को शव को निकाला। बाद में पुलिस कोतवाल डीआर आर्य भी पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रोबिन सिंह कक्षा सात में पढ़ता था।

No comments:

Post a Comment