चकराता, निज प्रतिनिधि: जौनसार-बावर पर्वतीय विकास मंच द्वारा आयोजित सांस्कृतिक गीत संध्या में जौनपुर क्षेत्र की लोकप्रिय गायिका रेशमा शाह व जौनसार के लोक गायक सीताराम चौहान के गीतों का जादू चला।
डांडा गांव में आयोजित गीत संध्या में जौनपुर क्षेत्र की गायिका रेशमा शाह ने महासू वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद जैसे ही रेशमा ने नादरिया तू जीए रा बसी गीत सुनाना शुरू किया, लोग झूमने लगे। बुरांस फुले डांडी में त बाटा जांदे सीटी न मारा गीतों पर तो लोगों ने नाचकर गीत संध्या में जोश भर दिया। जौनसार के लोक गायक सीताराम चौहान भी किसी से कम नहीं रहे। उन्होंने आईदी गांव दा तू मेरे, सरिया भरचा व हिमाचली नाटियां गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकार व ओएनजीसी के सुपरीटेंडेंट इंजीनियर अंतराम नेगी ने तेरे आए गांव सीमा राजीए गीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत संध्या का उद्घाटन जौनसार-बावर कर्मचारी मंच के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह ने किया। कार्यक्रम में केदार नेगी, दया नेगी, बीरबल नेगी, कुंवर सिंह चौहान, धनसिंह चौहान व विजय सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन बहादुर सिंह नेगी ने किया।

No comments:
Post a Comment