चाका, निज प्रतिनिधि: विभाग अपने कार्यो को किस तरह अंजाम दे रहा यह चाका-गजा-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर देखा जा सकता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त पुश्ते का निर्माण किया गया, लेकिन पुश्ता एक माह से पहले ही ढह गया है। इससे लोनिवि की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।
चाका-गजा-मोटर मार्ग पर लोनिवि ने चाका के समीप दैवीय आपदा से टूटे पुश्ते का निर्माण कार्य करवाया गया एक माह से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया है। विभाग के साथ ही ठेकेदार ने घटिया निर्माण कर हजारों रुपये को ठिकाना लगाया है। इस पुश्ते के ढहने से महिमानंद गैरोला के मकान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने इस पुश्ते को पक्का बनाने की मांग की थी, लेकिन विभाग ने भवन स्वामी की बातों का अनसुना कर दिया। लोनिवि ने चाका -देवप्रयाग मोटरमार्ग पर कई पुश्तों का निर्माण किया जा रहा है। विभाग को पक्के पुश्तों का निर्माण करना था वहीं कच्चे पुश्ते बना गए हैं जिससे पुश्तों के ऊपर वाले मकान खतरे की जद पर हैं। ग्रामीण सूर्य प्रकाश गैरोला, महिमानंद, सुनील गैरोला, दिनेश उनियाल, चंडी प्रसाद आदि ने विभाग से शीघ्र ही क्षतिग्रस्त पुश्ते को पक्का बनाने की मांग की है जिससे भवन स्वामियों को इससे कोई खतरा पैदा न हो।

No comments:
Post a Comment