For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

बिंदुखत्ता: फिर उठा राजस्व ग्राम का मुद्दा

लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम के दर्जे का मुद्दा फिर जोर पकड़ने लगा है। साथ ही घोड़ानाला पुल निर्माण में हीलाहवाली पर क्षेत्रवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इन्हीं मसलों को लेकर ग्रामीण व कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। उन्होंने तहसील में प्रदर्शन कर धरना दे राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
युकां के बैनर तले तहसील में धरने के दौरान हुई सभा में शुक्रवार को पूर्व विधायक हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा चार वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को नहीं भेज सकी। बाढ़ ग्रस्त खुरिया खत्ता, हाटा, संजय व रावत नगर तथा श्रीलंका टापू में तटबंध न बनने से खतरा बरकरार है।
इन प्रभावित इलाकों में विद्युतीकरण तक नहीं हो सका है। पूर्व पंदेश महामंत्री प्रयाग दत्त भट्टं ने लोगों से राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने घोड़ानाला पुल के निर्माण में हीलाहवाली का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बाद में प्रदर्शनकारियों ने 12 सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार रजा अब्बास को सौंपा। इस मौके पर युकां नेता भुवन पांडे, सत्यनारायण शर्मा, जीवन कबड्वाल, पुष्कर दानू, गिरधर बम, अयूब अली, अलवंत बोहरा, उमेश भट्ट, रमेश तिवारी, भुपाल बिष्ट, गोवंद बल्लभ जोशी, गोवर्धन भट्टं, संजय दुम्का, शक्ति तिवारी, अर्जुन सिंह, चंदन बोरा, रूप सिंह जीना आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment