किच्छा : खेल समिति की बैठक में राष्ट्रमंडल खेलों में हुए भ्रष्टाचार पोल खुलने का स्वागत किया गया। बैठक में दोषी अधिकारियों व पदाधिकारियों से इस धन की वसूली की मांग की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा राष्ट्रमंडल खेलों ने विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया था। परंतु राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े दूषित मानसिकता से ग्रसित अधिकारियों व पदाधिकारियों ने भारत के सम्मान को ठेस पहुंचाई। ऐसे भ्रष्ट लोगों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही धन की वसूली भी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा खेल समिति प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर भ्रष्टाचारियों को उचित दंड देने की मांग करेगी। इस अवसर पर मंगली प्रसाद गंगवार, फरीद बाबा, नितीन बंसल, सुभाष गुप्ता, अखलाक अहमद, पुष्कर रौतेला, दिनेश शर्मा, आमिर अली, जुनैद, अकरम, फिरदौस सलमानी, दीपक बाबा, उमर अली, परवेज शाह, जिशान अली, राजेश कुमार रज्जी, रमेश मजूमदार, धनीराम आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment