For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

मनरेगा भुगतान को ग्रामीणों ने दिया धरना

नई टिहरी : विकासखंड भिलंगना के ग्राम सभा आर्स में मनरेगा का भुगतान न होने व कार्यो में अनियमितता को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया।
शुक्रवार को ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और भुगतान को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने महीनों पूर्व मनरेगा के तहत कार्य किया, लेकिन अभी तक उन्हें किए गए कार्य का भुगतान नहीं किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामसभा में मनरेगा के किए गए कार्यो में धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने कार्यो की तत्काल जांच किए जाने व कार्यो का शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की है तथा ऐसा न किए जाने पर मुख्यालय में अनशन की चेतावनी दी है। धरना देने वालों में संगीता देवी, रजनी देवी, चैता देवी, कड़ी देवी, देवकी देवी, जयपाल सिंह, हरी सिंह, त्रेपन सिंह आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment