For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

दरमोला गांव में घर में घुसा गुलदार

रुद्रप्रयाग: जिला मुख्यालय से सटी दरमोला ग्राम पंचायत के तरवाड़ी गांव में बुधवार सुबह लगभग आठ बजे गुलदार के घुस आने से दहशत फैल गई। इस बीच उसने गांव के चार लोगों को घायल कर दिया। बाद में वह एक घर में जा घुसा, जहां ग्रामीणों ने उसे बंद कर दिया।
जिला मुख्यालय से सटे भरदारी पट्टी के तरवाड़ी गांव में बुधवार सुबह गुलदार के घुसने से दहशत फैल गई, इस बीच उसने चार लोगों को घायल भी कर दिया। सबसे पहले गुलदार ने एक दस वर्षीय बालक पर हमला किया, मां ने जब बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया तो गुलदार ने मांग पर ही धावा बोल दिया जिससे महिला भी घायल हो गई, इसके बाद उसने दो अन्य लोगों को भी घायल कर दिया। फिर वह एक ग्रामीण पर हमला करते वक्त घर के अंदर तक आ गया, जिस पर चालाकी दिखाते हुए उसे ग्रामीण कृपाल सिंह ने अंदर बंद कर दिया।
घायल ग्रामीणों में कृपाल सिंह (53वर्ष) पुत्र मातबर सिंह , सुरेश (27वर्ष) पुत्र जसपाल सिंह, ऋतिक रावत (10वर्ष) पुत्र वीर सिंह तथा पूर्णी देवी (20वर्ष) पत्‍‌नी वीर सिंह को आपातकालीन सेवा 108 के जरिए जिला चिकित्सालय लाया गया।
वहीं गुलदार द्वारा चार लोगों को घायल करने से पूरे गांव में लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। वन विभाग द्वारा बाघ को चिडि़याघर में ले जाने की बात के बाद ही ग्रामीणों ने वन विभाग को पिंजरा लगाने दिया। वहीं वन विभाग की टीम लम्बी कवायद के बाद गुलदार को पिंजरा में बंद करने में सफल हुई। इस मौके पर एसडीएम जगदीश लाल, तहसीलदार डीएस नेगी, उप प्रभागीय वनाधिकारी अजय शर्मा आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment