For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

नवोदय विद्यालयों को मिलेंगे दो सौ शिक्षक

हरिद्वार: शिक्षकों की कमी से जूझ रहे जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए अच्छी खबर है। जुलाई से सरकार इन स्कूलों में संविदा पर शिक्षकों को नियुक्ति देने जा रही है। इसी क्रम में गढ़वाल मंडल व पश्चिम यूपी के जिलों में 200 शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय लगातार शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। विद्यालय में गणित, भौतिक, रसायन विज्ञान के शिक्षकों की भारी कमी चल रही है। हरिद्वार रोशनाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम यूपी व गढ़वाल मंडल का नोडल केंद्र है। इन विद्यालयों के लिए एक जून से चलने वाली साक्षात्कार प्रक्रिया शुक्रवार हो पूरी हुई। इसके तहत संविदा पर 200 शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिसमें 100 टीजीटी व 100 पीजीटी शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इनकी तैनाती जुलाई से की जाएगी। शिक्षक अगले 11 माह के लिए संविदा पर रखे जाएंगे। शिक्षकों को गढ़वाल मंडल के स्कूलों के साथ पश्चिम यूपी के जिलों में भी तैनात किया जाएगा। साक्षात्कार होने के बाद सूची पर अंतिम मुहर लखनऊ स्थित कार्यालय से लगेगी। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य बीएस रौतेला ने भी जल्द ही शिक्षकों की तैनाती की बात कही।

No comments:

Post a Comment