नई टिहरी: मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में अभी तक ब्लड बैंक की सुविधा नहीं है। नतीजन इसके लिए मरीजों के बाहर के शहर पर निर्भर रहना पड़ता है। खासकर दुर्घटना के समय स्थिति विकट हो जाती है। जिले के चारधाम यात्रा मार्ग से जुड़े होने के बावजूद भी अभी तक इस दिशा में पहल नहीं हो पाई है।
मास्टर प्लान शहर में अभी तक ब्लड बैंक की स्थापना नहीं की गई। इसके लिए अस्पताल में ढांचागत सुविधाएं तो तैयार है लेकिन अभी तक यहां पर पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो पाई है इस कारण मामला लटका पड़ा है। ब्लड बैंक के लिए भवन एक साल से अधिक समय से बनकर तैयार है। भवन में दो फ्रीज, ऐसी के अलावा स्टाफ नर्स, टैक्निशियन भी उपलब्ध है। ब्लड बैंक के जो मानक हैं उनके अनुसार भवन तैयार है अब इंतजार है तो सिर्फ पैथोलॉजिस्ट का। अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट नियुक्त होने पर ब्लड बैंक के लिए लाइसेंस बनेगा इसके बाद विधिवत यह कार्य करना शुरू करेगा। हालांकि पैथौलोजिस्ट के लिए महानिदेशक स्वास्थ्य ने यहां पर नियुक्ति के आदेश दे दिए हैं, लेकिन अभी तक अस्पताल में इसकी तैनाती नहीं हो पाई है। यहां पर ब्लड बैंक की सुविधा न होने के कारण मरीजों को या तो श्रीनगर या फिर ऋषिकेश रेफर करना पड़ता है।

No comments:
Post a Comment