For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

कार्यशाला में छात्रों ने सीखे रंगमंच के गुर

श्रीनगर: यूनिर्वसिटी यूथ क्लब की ओर से आयोजित रंगमंच कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को रंगमंच, नृत्य, संगीत व योग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण अवधि के दौरान तैयार नाटकों की 28, 29 व 30 जून को विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में प्रस्तुति होगी।
यूनिर्वसिटी यूथ क्लब के तत्वावधान में तीन सप्ताह से चल रही रंगमंच कार्यशाला अपने अन्तिम चरण में पहुंच गई है। शुक्रवार को क्लब के सचिव दीपक बिष्ट ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं की ओर से अंग्रेजी में ब्यूटी इज द बेस्ट, हिन्दी में जूते व गढ़वाली में फूलदेई नाट्य प्रस्तुतियां तैयार की गई। तीनों नाटकों की 28, 29 व 30 जून को विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में प्रस्तुति होगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए भिन्न-भिन्न तरह से प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनमें एक नया उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए कार्यक्रम के समापन अवसर पर कृषि मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल होंगे। मुख्य प्रशिक्षक संगीतकार संजय पाण्डे व रंगकर्मी अजीत पंवार ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाओं में शिरकत करने से छात्र-छात्राओं मेंआत्मविश्वास बढ़ने के साथ-साथ प्लेटफार्म भी मिलता है।

No comments:

Post a Comment