गोपेश्वर : काकभुषंडी में यात्रा शुरू कराये जाने को लेकर महाराज मलबिन्दर पुरी ने अब आम जनमानस के बीच जाकर सहयोगी की अपील की है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस के सहयोग से ही इस पवित्र स्थान पर यात्रा शुरू की जा सकती है।
पत्रकारों से रुबरु होते हुए महाराज मलबिन्दर पुरी ने कहा कि काकभुषंडी ताल एक पवित्र स्थान है। लोग इस पवित्र स्थान पर दूर दराज के क्षेत्रों से पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए गोविन्दघाट तो पहुंचते हैं, लेकिन इस पवित्र स्थान पर अभी तक ऐसी कोई यात्रा शुरू न होने से लोगों को निराश होना पड़ता है। उन्होंने यात्रा शुरू करने के लिए जनसहयोग की अपील की है, ताकि धार्मिक लिहाज से इस क्षेत्र को भी पहचान मिल सके। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष नंदन सिंह टकोला, विपिन बगवाड़ी , देवेन्द्र जमालू, पंकज नेगी, पंकज मंमगाई आदि लोग मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment