बागेश्वर: जिलाधिकारी सीएस नपलच्याल ने जनपद में दो वर्षो में स्वीकृत दैवीय आपदा से स्वीकृत राशि का उपयोग न करने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अगर जुलाई माह तक कार्य पूर्ण कर राशि का भुगतान नहीं किया तो अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे। उन्होंने पीएमजीएसवाई के कायरें की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की।
आपदा संबंधी तैयारियों की पूर्व समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित आपदा को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री 24 जून को वीडियो कांफ्रेंसिंग करने वाले हैं अत: सभी अधिकारी पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहें व आपदा के कार्यो को पूर्ण कराएं। उन्होंने शीघ्र प्रमाण पत्र उपलब्ध कराकर धन खर्च करने के निर्देश दिए। कहा कि गुणवत्ता पर ध्यान न देने वाले ठेकेदार से कार्य छीन लिया जाय। उनहोंने प्राथमिक विद्यालय पंद्रहपाली में आपदा के तहत किए कार्य को मानक के विपरीत बताया। कन्यालीकोट में हाईड्रम योजना बंद होने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि जो अधिकारी दैवीय आपदा के कार्यो पर ध्यान नहीं दे रहे हैं व धन खर्च नहीं कर पा रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीएम एसएस राणा, कपकोट के एसडीएम तीर्थपाल सिंह, लोनिवि, आरईएस के अधिशासी अभियंता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment