For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

आरक्षण में कमी के विरोध में प्रदर्शन

बागेश्वर: केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के आरक्षण में कटौती के विरोध में भाजपा अनुसूचित मोर्चे के सदस्यों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित वर्ग के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जनपद के अनुसूचित जाति मोर्चे के सदस्यों ने प्रदर्शन किया व एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। सभा में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। धरने में राजेंद्र प्रसाद, मनोहर प्रसाद, मथुरा प्रसाद, मदन राम आगरी, विशन लाल, छुट्टन लाल, जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, इंद्र प्रसाद, जगदीश राम, मोहन राम, ईश्वरी लाल, प्रताप राम, रतन राम, राजन राम, सुरेंद्र राम, इंद्र सिंह बिष्ट, महेश खेतवाल आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment