For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

चार दर्जन वाहनों का चालान, आधा दर्जन सीज

हल्द्वानी: कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम शहर के विभिन्न हिस्सों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर रहे चार दर्जन वाहनों का चालान किया गया, जबकि मौके पर कागजात न दिखा पाने पर आधा दर्जन दुपहिया वाहन सीज किए गए हैं। इधर इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
सहायक पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी के निर्देशन में कोतवाल प्रमोद कुमार शाह के नेतृत्व में कालाढूंगी चौराहा, तिकोनिया, मुखानी, सिंधी चौराहा सहित कई अंदरूनी मार्गो पर दुपहिया वाहनों की चेकिंग की गयी। कोतवाल श्री शाह ने बताया कि बिना कागजात, बिना हेलमेट, रेस ड्राइविंग, तीन सवारी लेकर चल रहे चार दर्जन दुपहिया वाहनों के चालान काटे गए हैं। जबकि एक भी कागजात न दिखा पाने पर आधा दर्जन वाहनों को सीज कर दिया गया है। कोतवाल श्री शाह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं जाएगा।

No comments:

Post a Comment