अल्मोड़ा: पेट्रोलियम पदार्थो में बढ़ी कीमतों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने अलग-अलग कार्यक्रम कर विरोध दर्ज किया।
भाजपा महिला मोर्चा ने रसोई गैस, डीजल, कैरोसिन के दामों में केंद्र की यूपीए सरकार द्वारा की गई बेतहाशा बढ़ोत्तरी को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा का कहना था कि अचानक की गई मूल्यवृद्धि को केंद्र तत्काल वापस ले। विशेषतौर पर रसोई गैस में 50 रुपए की भारी बढ़ोत्तरी पर गहरी चिंता जताते हुए इसे जनविरोधी कदम बताया। महिला मोर्चा के धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा की जिला महामंत्री नर्मदा तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री चंपा पांडे, निर्मला जोशी, पालिका सदस्य दया जोशी, राधिका जोशी, जीवंती मेहता, रमा जोशी, विमला डालाकोटी, दीपा मेहता, लता बोरा, किरन पंत, अंजू पांडे, निर्मला बजेठा, दीपा बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
इधर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की एक बैठक में 29 जून को देहरादून मुख्यमंत्री आवास पर महंगाई के विरोध में होने वाले प्रदर्शन की तैयारी पर चर्चा की गई। माकपा का यह प्रदर्शन कैरोसिन, रसोई गैस के दामों में वृद्धि, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार को लेकर होगा। इसके साथ ही सभी को 2 रुपए प्रति किलो की दर से अनाज, जाति व मूल निवास प्रमाणपत्र के लिए सम्पत्ति की अनिवार्यता समाप्त करना, जंगली आवारा पशुओं से कृषि की रक्षा, मनरेगा के तहत 100 दिन का काम, कामकाजी महिलाओं के लिए आवास गृह आदि मांगों को शामिल किया जाएगा। बैठक में दिनेश पांडे, यूसुफ तिवारी, सुनीता पांडे, योगेश पंचोलिया, सुशील कुमार, योगेश टम्टा व शाहनवाज ने हिस्सेदारी की।

No comments:
Post a Comment