बहादराबाद: ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो सकता था। कारण, नहर में 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर गिरा हुआ था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। नहर में उतरी भैंस की करंट से मौत हो गई जबकि कुछ बच्चे भी नहर में नहाने के लिए उतरने वाले थे। सौभाग्य से उनकी जान बच गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद भी ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। भैंस मालिक ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई की मांग की है। इस संबंध में बहादराबाद थाने में भी शिकायत की है।
इसे आप ईश्वरीय कृपा ही कह सकते हैं कि एक भैंस की मौत से कई बच्चों की जान बच गई। दरअसल, दो दिन पूर्व आंधी आने से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूट गई थी। यह लाइन बहादराबाद थाने के पीछे बह रही छोटी नहर पर जा गिरी। इसकी सूचना पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बिजली बंद कर दी थी। शुक्रवार को बहादराबाद निवासी जहीर पुत्र नसीर का बेटा अपनी भैंस को लेकर छोटी नहर में पहुंचा। किसी कार्य के चलते जहीर के पुत्र ने भैंस को पानी में छोड़ दिया, जबकि खुद नहर के पास ही खड़ा हो गया। थोड़ी देर बाद भैंस छटपटाने लगी। इस पर जहीर के बेटे ने शोर मचा दिया। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच, किसी ने सूचना लोगों को दे दी कि करंट लगने से भैंस की मौत हो गई है। इस पर दर्जनों की संख्या में लोग बहादराबाद थाने पहुंचे। यहां जहीर और अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते जानवर की मौत हुई है। जहीर ने पुलिस को बताया कि ऊर्जा निगम के कर्मचारी टूटी लाइनों को सही कर रहे थे। लाइन सही करने के बाद कर्मियों ने बिजली आपूर्ति चालू कर दी, जिससे छोटी नहर में पड़ी टूटी तार में भी करंट दौड़ गया। इस कारण उसकी भैंस करंट लगने से मर गई। उधर, क्षेत्रवासियों का कहना है कि छोटी नहर में बच्चे अक्सर नहाने के लिए जाते हैं। वह तो अच्छा हुआ कि उस समय बच्चे वहां नहा नहीं रहे थे, नहीं तो राम जाने क्या होता। इस संबंध में एसडीओ अरविंद सिंह का कहना है कि वह उस समय मीटिंग में थे। इस बारे में संबंधित अधिकारी को कह दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजा देने पर विचार होगा।

No comments:
Post a Comment