गंगोलीहाट: भाजपा छोटी इकाइयों की पक्षधर है। शीघ्र ही नए जिलों की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा का मुख्य लक्ष्य प्रदेश का चहुंमुखी विकास है। जिसके लिए सरकार प्रयासरत है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
गंगोलीहाट में आयोजित बैठक में पहुंचे श्री चुफाल ने कहा कि केन्द्र की गलत नीतियों के कारण जनता परेशान है। केन्द्र सरकार महंगाई को काबू करने में असफल रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। बड़े-बड़े घोटाले इसका उदाहरण हैं। भ्रष्टाचार को समाप्त करने और विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे अनशनकारियों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा 2012 के विधान सभा चुनावों में विकास के मुद्दे पर परचम लहराएगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने इससे पूर्व कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष किशन भंडारी ने भी कार्यकर्ताओं को आगामी मिशन की तैयारी में जुटने को कहा। इस मौके पर विधायक जोगाराम टम्टा, वरिष्ठ नेता देवीदत्त जोशी, किशन खड़ायत, गणेश भंडारी, जिपंस सुनीता देवी, क्षेत्र प्रमुख खुशाल सिंह भंडारी, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, हीरा खाती, त्रिभुवन पाठक, हरगोविन्द रावल, दिनेश धानिक, विमल रावल, महामंत्री सुरेश जोशी, वीना मेहता, हरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment