For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

ग्रामीणों की आपत्ति से लटकी सफाई व्यवस्था

उत्तरकाशी: नगर पालिका के क्षेत्र से बाहर सफाई व्यवस्था बनाने की जिला पंचायत की कोशिशें डंपिंग जोन के लिए जमीन ना मिलने से परवान नही चढ़ पा रही हैं।
गंगोत्री राजमार्ग से जुड़े कस्बों में साफ सफाई व्यवस्था बनाने के साथ ही कूड़े के उचित निस्तारण के लिए डंपिंग जोन के निर्माण की योजना जमीन ना मिलने से फिलहाल कागजों तक ही सीमित है। ं डंपिंग जोन ना बनने से प्लास्टिक और अन्य कचरे को यूं ही खुले में ही जला कर निबटाया जा रहा है। गंगोत्री राजमार्ग से जुड़े कस्बों और गांवों से पैदा होने वाले कचरे के सही निस्तारण के लिए जिला पंचायत ने हाल ही में एक वाहन तो खरीद लिया है पर जिला प्रशासन की ओर से डंपिंग जोन के लिए उपलब्ध करायी गई जमीन पर ग्रामीणों की ओर से विवाद के चलते फिलहाल डंपिंग जोन का निर्माण लटका पड़ा हुआ है। प्रशासन की ओर से जिला पंचायत को डंपिंग जोन के लिए बंदरकोट और लदाड़ी के समीप ही जमीन उपलब्ध करवाई गई, पर ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। ऐसे में दोनों ही जगहों पर निर्माण की संभावना नही दिख रही है। वहीं प्रशासन ने भी अब जमीन उपलब्ध करवाने को हाथ खड़े कर दिए है। वहीं जिला पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्था में जुटे नुमाइंदे भी एकत्र किए कूड़े को उसी स्थान पर जला कर ठिकाने लगा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment