बागेश्वर: भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने गरुड़ में जिला पंचायत अध्यक्ष का पुतला फूंके जाने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करे। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर बात करने का काग्रेस को कोई नैतिक अधिकार नहीं है। प्रदेश में हो रहे विकास कार्यो से बौखलाकर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। जिला पंचायत में जो भी प्रस्ताव पारित हुए हैं उनमें कांग्रेस के सदस्यों की सहमति है अब वह जनता का ध्यान बंटाने के लिए ओछे हथकंडे अपना रही है। कहा कि कांग्रेस में यदि नैतिकता बची है तथा वह सही मायने में भ्रष्टाचार को समाप्त करना चाहती है तो पहले केंद्र सरकार के भ्रष्ट नेताओं से इस्तीफा मांगे।

No comments:
Post a Comment