हरिद्वार: अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक वन्यजीव तस्कर को तीन साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी, जबकि एक को न्यायालय ने बरी कर दिया।
राजाजी राष्ट्रीय पार्क की चीला रेंज में 13 मार्च, 2007 को शंकर दत्त और जगदीश जगदीश निवासी श्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर को वन विभाग की टीम ने दो हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया था। सोमवार को कोटद्वार में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनीता गुंज्याल ने मामले के मुख्य आरोपी जगदीश को तीन साल की सश्रम कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। केस के दौरान शंकर दत्त की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य आरोपी राम दत्त को न्यायालय ने बरी कर दिया। पार्क के अधिवक्ता राजेश त्रिवेदी ने बताया कि मामले में तत्कालीन पार्क उप निदेशक भरत सिंह, एमएस नेगी, एसपी सिंह, सूर्य मोहन रावत ने गवाही दी।

No comments:
Post a Comment