For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

धरातल से नदारद एनजीओ पर हो कार्रवाई

उत्तरकाशी : भाजयुमो ने गंगा के संरक्षण के संरक्षण को लेकर काम कर रही स्वयंसेवी संस्थाओं की समीक्षा करने व धरातल पर काम न करने वाली संस्थाओं पर कार्रवाई की मांग की है।
जिलाध्यक्ष नवीन पैन्यूली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर गंगोत्री से लेकर उत्तरकाशी तक गंगा भागीरथी की स्थिति पर चिंता जताई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने बताया कि गंगोत्री धाम में 26 एनजीओ गंगा व पर्यावरण के संरक्षण को लेकर कागजों पर काम कर रहे हैं। इनमें से धरातल पर महज छह एनजीओ ही हैं। यही स्थिति जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में भी है। गंगा तटों पर स्कूली बच्चों के जरिये नारे लगवा कर एनजीओ अपने हित साधते रहे हैं। जबकि गंगा तटों की हालत और बदतर होती जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से सभी एनजीओ को तलब कर उनके कार्यो की समीक्षा करने की मांग की। जिलाधिकारी से मुलाकात करने वालों में भाजयुमो जिला महामंत्री कमल किशोर जोशी, पदम रमोला, नत्थी भंडारी, मनवीर कलूड़ा, अजीत राणा, दुर्गेश भट्ट आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment