For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगी विद्यार्थी परिषद : नेगी

लोहाघाट: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 27 जुलाई से राष्ट्रव्यापी आन्दोलन शुरू करेगी। इस आन्दोलन के दौरान संगठन के 10 लाख कार्यकर्ता 550 जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी लोहाघाट में पत्रकारों से वार्ता रहते हुए विद्यार्थी परिषद के प्रातीय अध्यक्ष उमेद सिंह नेगी ने दी। उन्होंने लोहाघाट में आयोजित प्रान्तीय अभ्यास वर्ग को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि परिषद 9 अगस्त को भारत छोड़ो आदोलन की तर्ज पर भ्रष्टाचारियो भारत छोड़ो का नारा बुलन्द करेगी। 15 अगस्त से परिषद के कार्यकर्ता तिरगा यात्राएं निकालकर भ्रष्टाचार के विरूद्ध जन जागरण पैदा करेगे। श्री नेगी के अनुसार संगठन उत्तराखंड में 1 जुलाई से सदस्यता अभियान संचालित करेगी। परिषद का लक्ष्य इस वर्ष 1 लाख नए कार्यकर्ताओं को तैयार करना है। इस वृहद अभियान को देखते हुए अब इण्टर कालेजों में भी एबीवीपी की इकाइया गठित की जाएंगी।

No comments:

Post a Comment