अल्मोड़ा: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के एसएसजे परिसर स्थित अध्ययन केंद्र में बीएड व एमएड के छात्रों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें उन्हें शिक्षण की नवीनतम तकनीकों की जानकारियां दी गई। इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो.एनएस भंडारी ने स्लाइड शो के माध्यम से प्रतिभागियों को पर्यावरण शिक्षा की विस्तार से जानकारी दी। जल के विविध आयामों पर भी उन्होंने चर्चा की। प्रो.भंडारी ने उत्तराखण्ड के पेयजल स्रोत: वर्तमान एवं भविष्य पर भी प्रतिभागियों को जानकारियां दी। इस मौके पर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने बीएड व एमएड के छात्रों को शिक्षण की नई तकनीकों से अवगत कराया।

No comments:
Post a Comment