For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

काली फीती बांधकर कर्मचारी जताएंगे विरोध

श्रीनगर:वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज और बेस चिकित्सालय में कार्यरत पैरामेडिकल और टैक्निकल स्टॉफ के सभी संविदा कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों पर कार्रंवाई न होने के विरोध में छह जून से काली फीती बांधकर कार्य करेंगे। इसके बाद भी मांग पूरी न होने पर कर्मचारी पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। कर्मचारियों ने आपातकालीन सेवा का भी बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज और बेस चिकित्सालय में कार्यरत पैरामेडिकल एवं टैक्निकल स्टॉफ के संविदाकर्मियों ने बैठक आयोजित कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। अध्यक्ष मनमोहन बड़थ्वाल ने कहा कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी कई बार प्राचार्य समेत विभिन्न उच्चाधिकारियों से वार्ता कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को लेकर कोई भी गंभीर नहीं है। उन्होंने छह जून तक सभी मांगों पर कार्रवाई न होने की दशा में सुबह के सत्र में काला फीता बांधकर विरोध जताने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर कर्मचारी ग्यारह जून से पूर्ण कार्यबहिष्कार करेंगे।
इस दौरान आपात्तकालीन सेवाएं भी पूरी तरह बंद रहेंगी। इस अंवसर पर संजय असवाल, विकास धस्माना, प्रशांत द्विवेदी, चंद्रशेखर शर्मा, अरुण बड़ोनी, अभय नेगी, अमित व्यास, अमित सेमवाल, सिंकदर सिंह पूनियाल, शीला वर्मा, विजेंद्र सिंह, मोइन समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment