विकासनगर: रविवार से शुरू होने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। शुक्रवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमर सिंह राय ने आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कोल्ड चेन लंबे समय तक मेनटेन रखने का तरीका बताया8।
बैठक में डॅा. राय ने कहा कि रविवार को पल्स पोलियो कार्यक्रम के दौरान ज्यादा से ज्यादा बच्चों को दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि गर्मी में कोल्ड चेन को मेनटेन रखना काफी कठिन होता है, इसलिए विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि 2 जुलाई तक घर घर जाकर दवा पिलाने का कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के दौरान बताया कि कोल्ड चेन को कैसे सुरक्षित रखें और वीवीएम यानि वैक्सीन वाल मानीटर से कोल्ड चेन की स्टेज को कैसे देखें। इस दौरान सुपरवाइजर गंगा देवी, रोशनलाल व मंजू आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment