रानीखेत: जिले की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय परिसर में चल रहा धरना गुरुवार को भी जारी रहा। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन के तहत धरनारत लोगों ने जोरदार नारे लगाए। उधर द्वाराहाट में भी आंदोलनकारी धरने पर डटे रहे।
आंदोलन के तहत गुरुवार को भी कई संगठनों के सदस्य धरनास्थल पर जुटे और उन्होंने धरना देते हुए आंदोलन की अनदेखी किए जाने पर आक्रोश जताया। साथ ही नारेबाजी की। धरने में यूडी जोशी, खीम सिंह खर्कवाल, डीएन बड़ौला, कैलाश पांडे, लक्ष्मी दत्त पांडे, सीकेएस बिष्ट, इदरीश बाबा, प्रमोद पांडे, ललित पपनै, विजय पांडे, शाकिर हुसैन, विजय वर्मा, आरएन वैला, हरीश मनराल, कलश पांडे आदि कई लोग मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment