सितारगंज : भूमिया कॉलोनी में फौजी के घर के ताले तोड़कर चोर नगदी व जेवरात ले उड़े। वारदात के समय घर के लोग मौजूद नहीं थे।
चोरों ने भूमिया कॉलोनी निवासी नर सिंह कार्की के मुख्य द्वार के तीन व दो कमरों के ताले तोड़ दिये। चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी का ताला भी तोड़ा व वहां रखी नगदी व जेवरात कब्जे में ले लिये। उसके बाद उन्होंने वहीं रखे दीवान को खंगाला। उसमें रखे कीमती सामान को चुराने के बाद उन्होंने दूसरे कमरे में रखे बक्से अटैची आदि की तलाशी ली। चोर घर के सभी सामान को अस्त-व्यस्त कर गये। उन्होंने रसोई के दो गैस सिलेंडर उठाकर छत की सीढ़ी पर रख दिये। अनुमान है कि वे उन्हें बाद में चुरा ले जाने वाले थे। बताया गया है कि नर सिंह सेना में है और बरेली में तैनात है। उसकी पत्नी बच्चों समेत करीब दस दिन पूर्व घर धारचूला, पिथौरागढ़ गई हैं। शुक्रवार शाम आर्मी का ही जवान नर सिंह का भाई छुट्टी लेकर यहां आया तो घर के ताले टूटे देख सकते में आ गया। उसने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक उत्तम सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे व मुआयना किया। पास-पड़ोस के लोगों का कहना था कि गुरुवार के दिन में दरवाजे पर ताला लगा था। इससे लगता है कि वारदात गुरुवार रात ही अंजाम दी गई। चोरी क्या व कितनी हुई, यह तो पता नहीं लग सका, लेकिन अनुमान है कि हजारों की ही होगी।

No comments:
Post a Comment