हल्द्वानी: रामपुर रोड में डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के समीप एक बैंकट हाल के बाहर खड़ी बाइक आटो लिफ्टरों ने उड़ा ली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं लगने पर घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गयी है।
आनंदपुर में रहने वाले किरन नेगी की पल्सर बाइक(यूके04एच1353) लेकर पड़ोसी कुलदीप बिष्ट शुक्रवार दोपहर डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के समीप एक बैंकट हाल में विवाह समारोह में गया था। समारोह में शामिल होने के बाद कुलदीप करीब चार बजे लौटने लगा। बैंकट हॉल के बाहर पहुंचने पर बाइक गायब थी। दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना से विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचित कर आसपास के इलाकों में बाइक की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कुलदीप ने बताया कि घटना की तहरीर मेडिकल कालेज चौकी पुलिस को दे दी गयी है। इधर बाइक चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों से वाहन चालक सकते में हैं।

No comments:
Post a Comment