For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

नरकोटा: पहाड़ी पर भूस्खलन से खतरा

रुद्रप्रयाग: म ख्यालय के समीप नरकोटा गांव में बद्रीनाथ हाइवे से सटी पहाड़ी पर भूस्खलन होने से कई परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। गत गुरुवार को यहां बड़े-बड़े बोल्डर गिरने के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है।
जिले में गत एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। जहां आवश्यक सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, वहीं जगह-जगह भूस्खलन ने परेशानियां बढ़ा दी हैं। जिला मुख्यालय से आठ किमी दूरी पर स्थित नरकोटा गांव में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी एक पहाड़ी पर भूस्खलन सक्रिय हो गया है। गुरुवार सुबह इस पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा व बड़े-बड़े बोल्डर गिरने के बाद स्थानीय लोगों में भारी दहशत बनी हुई है। इस पहाड़ी ठीक नीचे से पुजार तोक के लगभग छह परिवारों का आवाजाही का मुख्य मार्ग है। ग्रामीणों के पास आवाजाही का अन्य कोई मार्ग नहीं है। वहीं पहाड़ी के ठीक नीचे हाइवे पर तीन होटल भी संचालित हो रहे हैं उन्हें भी भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है।
प्रभावित ग्रामीण कमल किशोर जोशी, रोशन लाल जोशी, व्यापारी रमेश भट्ट व भगवती प्रसाद भट्ट का कहना है कि भूस्खलन से कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए। ग्राम प्रधान सुरेन्द्र प्रसाद जोशी ने बताया कि शीघ्र ही इस संबंध में जिलाधिकारी को लिखा जाएगा, ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो।
वहीं तहसीलदार देवेन्द्र सिंह नेगी का कहना है कि स्थिति का जायजा लिया जाएगा। उसके बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment