For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

रद्द हो शराब की दुकानों का लाइसेंस

लालकुआं: नगर व हल्दुचौड़ में निर्धारित दरों से अधिक दाम पर शराब बेचे जाने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंग्रेजी शराब की दुकानों में की जा रही लूटखसोट के खिलाफ उत्तराखंड बेरोजगार संगठन का धरना तीसरे दिन भी चला। इधर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन से वाइन शॉप का लाइसेंस रद्द करने की मांग उठाई।
उबेसं कार्यकर्ता शुक्रवार को भी तहसील प्रांगण पहुंचे और प्रदर्शन किय। इस दौरान आबकारी निरीक्षक एसएस चौहान व तहसीलदार रजा अब्बास की प्रदर्शनकारियोंसे वार्ता हुई। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि दुकान में प्रिंट रेट से ज्यादा दामों पर व समयावधी के बाद शराब बेची गई तो लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इस पर आंदोलनकारी शांत तो हो गए, मगर कार्रवाई न होने तक धरना जारी रखने का एलान किया।
इस मौके पर इमरान खान, सावन सिंह पथनी, भगवत सिंह दानू, दीपक जोशी, हरीश आर्य, दीपक कश्यप, मदन सिंह रौतेला, गुड्डू बेग, संजय चौहान, आमिर खान, देवेन्द्र भंडारी, दिनेश आर्या, भगवत कुमार, राजू जोशी, कृपा शंकर मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment