टनकपुर: जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में पिछले एक माह से भी अधिक समय से हो रही बिजली कटौती से लोगों में रोष बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कटौती को लेकर प्रदर्शन किया एवं प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इधर, नगर के व्यापारियों ने भी बिजली कटौती रोके जाने को लेकर विद्युत विभाग के एसडीओ का घेराव किया।
यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष पवन पांडे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में पिछले लंबे समय से हो रही बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन किया एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। श्री पांडे ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश उत्तराखड में बिजली की कटौती से लोग त्रस्त हैं। बिजली आधारित कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार बिजली कटौती रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। बाद में कार्यकर्ताओं ने नगर के मोतीराम चौराहे में निशंक सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन करने वालों में अनिल चौधरी, गौरव खोलिया, भुवन अवस्थी, दीपक भट्ट, बसंत राय, अनिल मुरारी, मनोज आर्य, असलम सिद्दकी, मान सिंह, फैसल सिद्दकी, मनीष अरोरा, दीपमोहन तिवारी, हीराबल्लभ जोशी, नारायण बाल्मीकि, अंकुर ओली, वसीम सिद्दकी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल व महामंत्री गोविंद लाल वर्मा की अगुवाई में नगर के व्यापारियों ने क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर विद्युत सब स्टेशन पहुुंच एसडीओ अजीत सिंह यादव का घेराव किया। व्यापारियों ने कहा कि बार बार हो रही अघोषित कटौती से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अघोषित विद्युत कटौती की समय सीमा निर्धारित किये जाने की मांग की। एसडीओ श्री यादव ने कहा कि सोमवार को सुबह ज्ञानखेडा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक पेड के 33 हजार केवी बिजली लाइन पर गिर जाने से विद्युत व्यवस्था बाधित हुई। उन्होंने व्यापारियों को क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारु करने का आश्वासन दिया।

No comments:
Post a Comment