ऊखीमठ(रुद्रप्रयाग), निज प्रतिनिधि: सिद्धपीठ दुर्गा माता मंदिर फेगू में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा के आठवें दिन भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 251 कलशों के साथ श्रद्धालु शामिल हुए।
ब्लॉक ऊखीमठ के अन्तर्गत सिद्धपीठ दुर्गा माता मंदिर फेगू में 25 मई से 2 जून तक आयोजित हो रहे श्रीमद्देवी भागवत कथा के आठवें दिन डॉ. त्रियमबकं सेमवाल के सौजन्य एवं आठ गांवों के सहयोग से श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी से 251 कलशों से सुसज्जित भव्य जल कलश यात्रा लगभग ढ़ाई किमी के खड़ी चढ़ाई के बाद मंदिर परिसर पहुंचाई। जल यात्रा के मंदिर परिसर पहुंचते ही कई देवी-देवता अवतरित हुए तथा प्रधान जल कलश से मां दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद जल को श्रद्धालुओं को प्रसाद के रुप में वितरित किया गया। इस अवसर पर कथावाचक श्री भगवती बापू ने कहा कि उत्तराखंड के तीर्थधामों में होने वाली धार्मिक आयोजनों में जल यात्रा का विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि जलयात्रा के जल से देवी-देवताओं का जलाभिषेक करने से युग-युगान्तरों के पापों का हरण हो जाता है। कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों में होने वाली जल यात्रा के दर्शन मात्र से ही मानव के दुखों का हरण होता है। इसलिए जल यात्रा का महत्व वेद पुराणों में वर्णित है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जगमोहन भंडारी, महेन्द्र रतनगिरी महाराज, मंगल सिंह, रजपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह नेगी, सुनील शुक्ला, विकास सेमवाल, मंजू सेमवाल, सुरेन्द्र शर्मा, भगवती प्रसाद समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment