For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

चौबीस घंटे बाद खुला बदरीनाथ राजमार्ग

रुद्रप्रयाग: गत बुधवार को सिरोबगड़ में मलबा आने के चलते बाधित ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को गुरुवार सुबह बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद खोल दिया है। लगभग चौबीस घंटे के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग व श्रीनगर के बीच स्थित सिरोबगड़ स्लाडिंग जोन में मलबा व बोल्डर गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गत बुधवार सुबह तकरीबन नौ बजे सिरोबगड़ में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया था। इसके बाद वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई थी। काफी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह आठ बजे मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह खोल दिया गया। मार्ग पर अत्यधिक वाहन फंसे होने के चलते जगह-जगह तीर्थ यात्रियों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा।
उधर सीमा सड़क संगठन के कमान अधिकारी पीके आजाद ने बताया कि बुधवार देर रात्रि तक सिरोबगड़ में मलबा हटाने का कार्य किया गया। पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने के चलते मार्ग मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। बावजूद इसके लिए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment