भवाली: बुधवार की सुबह मेहरागांव के समीप ग्राम डोब के आवासीय क्षेत्र में छह माह का तेंदुआ लोगों के लिए कौतुहल का विषय बन गया। तेंदुआ को देखते ही पहले तो क्षेत्र के लोग घबरा गए, मगर कुछ देर बाद ही उसके अस्वस्थ होने का आभास हुआ तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
वन क्षेत्राधिकारी भवाली को भी तेंदुए के डोब क्षेत्र के आवासीय क्षेत्र में आने की सूचना मिली। जिस पर वन क्षेत्राधिकारी खीम सिंह मेर, मनोज शाह, डिप्टी रेन्जर प्रमोद कुमार, वनदरोगा दीप चंद्र जोशी, हेम चंद्र पांडे, हीरा सिंह नेगी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा अस्वस्थ तेंदुए को नैनीताल चिड़ियाघर भेजा। यहां उसका उपचार किया गया। वन क्षेत्राधिकारी खीम सिंह मेर ने बताया कि अस्वस्थ तेंदुए की उम्र लगभग 6 माह है और ये मादा है। इसके पिछले पैर कमजोर हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुए को जू के रेन्ज अधिकारी मनोज शाह की देखरेख में नैनीताल जू भेजा गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment