टनकपुर: योग गुरु बाबा रामदेव प्रक रण में विभिन्न संगठनों व लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिव सैनिकों ने नगर में प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया।
शिव सेना के नगर अध्यक्ष नितेश भारती की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने बाबा रामदेव पर केन्द्र सरकार द्वारा की गई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। शीघ्र कार्रवाई न होने पर शिवसैनिकों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। बाद में कार्यकर्ताओं ने चड्डा चौराहे पर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन करने वालों में अंशु, रामकुमार, सचिन, मनु, गोपी, राहुल, कौशल, सूरज, अमन, महेन्द्र, असलम, वकील, असलम,विकास आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment