For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

साहब! सस्ते में सोना खरीद लो

रामनगर: 'साहब! हमें खुदाई में सोने का घड़ा मिला.., इसमें कई स्वर्ण बिस्किट हैं। ..बिस्किट का आधा टुकड़ा सुनार को दिखाया..,उसने भी असली होने की पुष्टि की लेकिन हमने सुनार को घड़ा मिलने की बात नहीं बताई। ..पुलिस के डर से हम सोना बाहर नहीं बेच पा रहे..। इसलिए आप मनमाफिक दाम में सोना खरीद लो..।'
यह कोई बयान या सुझाव नहीं बल्कि मोबाइल फोन पर आने वाली कॉल हैं, जिनके पीछे ठग गिरोहों का शातिर दिमाग काम कर रहा है, जो आपको मनमाफिक दाम पर सोना खरीदने का ऑफर दे ठगने के लिए तैयार बैठे हैं। अब तक दर्जन से ज्यादा लोगों के पास ऐसे कॉल आ चुके हैं। सोना बेचने वाला खुद को राजस्थान का प्रजापति बता रहा है।
यदि फोन रिसीव करने वाले ने इतनी दूर न आने की बात कही तो ठग बाजपुर, जसपुर आदि नजदीकी शहरों में खुद सोना लेकर आने का भरोसा भी दिलाता है। हालांकि अब तक कोई भी इस जाल में नहीं फंसा है, लेकिन मामला गंभीर है। ऐसा नहीं है कि पुलिस मामले से बेखबर है। कुछ पुलिस कर्मियों को भी मनमाफिक दाम में सोना खरीदने का ऑफर मिल चुका है। पुलिस कॉल डिटेल खंगालने में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment