For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

युवा सांस्कृतिक सम्मेलन में कलाकारों ने बांधा समा

मुनस्यारी: जोहार क्लब के मैदान में एक दिवसीय युवा सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष श्रीराम धर्मशक्तू ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत छलिया नृत्य से की गई। छलिया नर्तकों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद सुरेश प्रसाद सुरीला, मास्टर सागर और बेरीनाग से आए नेत्रहीन युवा गायक बाफिला ने भी अपनी मनमोहक आवाज में कुमाऊंनी, गढ़वाली और नेपाली गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक गजेन्द्र सिंह गंगू, एड.प्रकाश रावत, छात्र संघ अध्यक्ष भुवन पांडेय, ग्राम प्रधान गोकुल ंिसह, प्रेम बिष्ट, रंजीत कोरंगा, बाला सिंह कोरंगा, मदन मोहन पाठक, हीरा पिंडियाल, राजुल बिष्ट, गुलशन गुप्ता, महिमन रिलकोटिया, धामसिंह टोलिया, पूर्व छात्र नेता गोविन्द सामंत आदि मौजूद थे। संचालन कृष्णा वर्मा ने किया।

No comments:

Post a Comment