गदरपुर : गन्ना समिति चेयरमैन राजेश गुंबर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के कुशल नेतृत्व में सरकार हर व्यक्ति की चौखट पर जाकर जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचा रही है। उन्होंने कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम चकरपुर निवासी दीपक कुमार पुत्र हरबंस लाल के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत एक लाख रुपये का चेक सौंपा। दीपक पिछले दिनों मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। उसका उपचार हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों एवं परिजनों ने विधायक अरविंद पांडे से मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता की मांग की थी। पांडे ने दीपक को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपये स्वीकृत कराए। इस मौके पर हरबंस लाल छाबड़ा, सुभाष गुंबर, राकेश गुंबर, विजय सिड़ाना, सुरेश खुराना, जमील अहमद, रोहित कालड़ा, पं. बाबूलाल शर्मा, राजेंद्र कोचर, कृष्ण कुमार नारंग, राणा प्रताप, रिंकू खेड़ा आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment