अल्मोड़ा: नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों का धरना कलेक्ट्रेट में 81वें रोज भी जारी रहा। बैठक में कहा गया कि जब तक राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में वक्ताओं ने उत्तराखण्ड क्रांति दल द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की पहल का स्वागत किया। कहा कि प्रमाण पत्र सम्मान वास्तविक आंदोलनकारियों को दलगत भावना से उपर उठकर दिए जाएं। वक्ताओं ने राज्य आंदोलनकारियों की चिन्हीकरण प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने की मांग उठायी। शुक्रवार को धरने पर ब्रह्मानंद डालाकोटी, दौलत सिंह बगड्वाल, एलडी शर्मा, बसंत बल्लभ जोशी, किशोरी लाल वर्मा, बहादुर राम टम्टा, विश्वम्भर दत्त पेटशाली बैठे।

No comments:
Post a Comment