दिनेशपुर : छात्रों ने योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा चलाये जा रहे सत्याग्रह आन्दोलन के समर्थन में दिल्ली में हुए बर्वरता पूर्ण हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
शुक्रवार को छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष रवि कुमार व छात्र नेता भास्कर मंडल के नेतृत्व में दर्जनों छात्र आईटीआई मैदान में एकत्र हुए। वहां से जुलूस निकाल केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र चौक पर पहुंचे। जहां उन्होंने दिल्ली में सत्याग्रह आंदोलन के दौरान निर्दोष लोगों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निन्दा की। बाद में केंद्र सरकार का पुतला आग के हवाले किया। प्रदर्शनकारियों में सुदर्शन विश्वास, आलोक डे, पंकज मंडल, देवव्रत, राहुल बठला, सुशील भक्त, मुकेश राणा, विप्लव सरदार, गुरबाज सिंह, प्रेम पांडे, ललित सामंत, राजू सिंह आदि शामिल थे।

No comments:
Post a Comment